ईट भट्ठा स्वामी देय राजस्व/ विनियमन शुल्क जमा किए बिना ईट मिट्टी खनन करते पाए जाएंगे तो होगी कार्यवाही-- जिलााधिकारी
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 29 October, 2021 19:44
- 453

प्रतापगढ
29.10.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
ईट भट्ठा स्वामी देय राजस्व/विनियमन शुल्क जमा किये बिना ईट मिट्टी खनन करते पाये जायेगें तो होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने समस्त ईट भट्ठा स्वामियों को सूचित किया है कि ईंट भट्ठा सत्र 2021-22 एवं पूर्व वर्षो का बकाया जमा करने के पश्चात् ही नियमानुसार ईंट मिट्टी का खनन करते हुये कच्ची ईंटों का निर्माण करना सुनिश्चित करें। यदि कोई ईंट भट्ठा स्वामी देय राजस्व/विनियमन शुल्क जमा किये बिना अवैध ईंट मिट्टी खनन संक्रिया में लिप्त पाया जायेगा तो दोषी ईंट भट्ठा स्वामी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित ईंट भट्ठा स्वामी का होगा।
Comments