चेकिंग के दौरान 02 तमंचा 03 कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 21 February, 2022 20:12
- 504

प्रतापगढ़
21.02.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
चेकिंग के दौरान 02 तमंचा 03 कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना महेशगंज से उ0नि0 श्री दीपक कुमार यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के पूरे झाऊ पुलिया नहर पटरी रोड से एक चार पहिया वाहन, महिन्दा जायलो नं0- एमएच 01 एएल 0503 पर सवार दो व्यक्तियों राकेश कुमार यादव उर्फ सोनू यादव व संदीप द्विवेदी उर्फ शुभम को 01 अवैध तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 अवैध तमन्चा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से बरामद चार पहिया वाहन, महिन्दा जायलो नं0- एमएच 01 एएल 0503, को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-01. राकेश कुमार यादव उर्फ सोनू यादव पुत्र अमृत लाल यादव नि0 लोहंगी का पुरवा, भैसाना थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।02. संदीप द्विवेदी उर्फ शुभम पुत्र चन्द्रधर द्विवेदी नि0 प्रीतमपुर थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़।बरामदगीः-01 अवैध तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर अभियुक्त राकेश के कब्जे से।01 अवैध तमन्चा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर अभियुक्त संदीप द्विवेदी के कब्जे से।पंजीकृत अभियोग-01. मु0अ0सं0 40/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राकेश कुमार यादव उपरोक्त।02. मु0अ0सं0 41/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम संदीप द्विवेदी उपरोक्त।पुलिस टीम- उ0नि0 दीपक कुमार यादव मय टीम थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।
Comments