प्रधानाध्यापक सहित तीनों लोगों को डॉक्टरेट उपाधि से किया गया सम्मानित
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 21 November, 2021 17:48
- 495

प्रतापगढ
21.11.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
प्रधानाध्यापक सहित तीन लोगों को डॉक्टरेट उपाधि से किया गया सम्मानित
आज बिहार ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवम प्राथमिक विद्यालय सुंदरगंज के प्रधानाध्यापक मानवेन्द्र द्विवेदी ,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील शुक्ल एवम प्रधान प्रतिनिधि रोर को इंटरनेशनल इंटर्नशिप यूनिवर्सिटी के द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर गुरुग्राम दिल्ली के ऑडिटोरियम में प्रदान किया गया।उपाधि वितरण के अवसर पर देश के कई नामी शख्सियत स्टेज पर उपस्थित थे जिसमे वाइस चांसलर, प्रयागराज के आई जी ,फिल्म इंडस्ट्री के राजा मुराद,महाभारत सीरियल के अर्जुन फिरोज खान ,प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा जी, मारिशश के प्रोफेसर ,पियूष पंडित, कॉरपोरेट मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया की आई ए एस अधिकारी लता सिंह जी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Comments