सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमाचा व कारतूस बरामद
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 8 November, 2021 09:35
- 429

प्रतापगढ़
07.11.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
सोशल मीडिया पर अवैध तमन्चे के साथ वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमन्चा व कारतूस बरामद
कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो पर, कुछ युवकों द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान अवैध शस्त्रों का प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके सम्बन्ध में जांच की गई तो ज्ञात हुआ कि यह वीडियो दिनांक 31.10.2021 को जनपद के थानाक्षेत्र लालगंज के ग्राम पूरे जेनई में आयोजित हुए एक कार्यक्रम से सम्बन्धित है। स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त वीडियो में अवैध असलहों के साथ दिखाई देने वाले युवकों की खोजबीन की जाने लगी। इसी क्रम में आज दिनांक 07.11.2021 को थानाध्यक्ष लालगंज श्री कमलेश कुमार पाल मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र लालगंज के खण्डवा तिराहा के पास से उक्त प्रकरण से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 01. मोहित सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह नि0 महमदपुर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को 01 अवैध तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ तथा 02. जितेन्द्र पाल पुत्र रामदेव नि0 जेनई का पुरवा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को 01 अवैध तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में दोनो अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 700/21 व मु0अ0सं0 721/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01. मोहित सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह नि0 महमदपुर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।02. जितेन्द्र पाल पुत्र रामदेव नि0 जेनई का पुरवा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी-01. 02 तमन्चा 315 बोर।02. 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर।पुलिस टीम- थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पाल मय हमराह थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
Comments