चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 7 March, 2022 11:05
- 437

प्रतापगढ
06.03.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
चोरी की मोटर साइकिल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
प्रतापगढ़।जनपद के पट्टी से उप निरीक्षक सुरजीत सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के बीबीपुर नहर पुलिया के पास से 01 व्यक्ति प्रियांशू गुप्ता पुत्र अरविन्द गुप्ता निवासी मदनपुर थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर को 01 चोरी की मोटर साइकिल, सुपर स्प्लेण्डर रंग स्लेटी, नम्बर यूपी 44 एएम 9216 के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 67/2022 धारा 41, 411 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि यह मोटर साइकिल मैंने चांदा, जनपद सुल्तानपुर से चोरी की थी। (प्रभारी निरीक्षक थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर से सम्पर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि इस संबंध में थाना चांदा पर मु0अ0सं0 57/2022 धारा 379 भादंवि का अभियोग पंजीकृत है।) बरामद मोटर साइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -प्रियांशू गुप्ता पुत्र अरविन्द गुप्ता निवासी मदनपुर थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर।बरामदगी-चोरी की मोटर साइकिल, सुपर स्प्लेण्डर रंग स्लेटी, नम्बर यूपी 44 एएम 9216।पुलिस टीम-उ0नि0 सुरजीत सिंह मय टीम थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ।
Comments