मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मुख्य मांगों को लेकर दिया गया धरना
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 12 July, 2021 17:28
- 432

प्रतापगढ
12.07.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मुख्य मांगों को लेकर दिया गया धरना
जेम पोर्टल से नियुक्ति किये जाने के विरोध में प्रतापगढ जनपद के बाबागंज विकासखंड के समस्त मनरेगा कर्मचारियों द्वारा ब्लाक मुख्यालय पर एक दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।विकास क्षेत्र बाबागंज के मनरेगाकर्मियों के तकनीकी सहायक के ब्लाक अध्यक्ष चंद्रकांत द्विवेदी अपने संविद कर्मचारियों सहित बाबागंज जे ई एम आई राम अँजोर पांडेय को ज्ञापन सौंपा।मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला इकाई के साथ साथ ब्लाक मुख्यालय के सभी मनरेगा कर्मचारी और तकनीकी सहायक ग्रामरोजगार सेवक सहित कर्मचारी धरना दे रहे हैं।
विकास खण्ड बाबागंज में मनरेगा तकनीकी सहायक ब्लाक अध्यक्ष चंद्रकांत द्विवेदी के नेतृत्व में मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी मुख्य मांगो में जेम पोर्टल को निरस्त करते हुए मनरेगा में महिलाओं की मेट में नियुक्ति को निरस्त करने की मांग की गई।इसके अलावा मनरेगा कर्मियों की बेतन वृद्धि की मांग के साथ साथ मनरेगाकर्मियों की बिलम्बित समस्याओं का त्वरित निस्तारण किये जाने की मांग की गई।ब्लाक अध्यक्ष चन्द्र कांत द्विवेदी ने बताया कि अगर हमलोगों की मांगें नही मानी गई तो हमे विवस होकर 19 जुलाई को जनपद स्तर पर एवं 26 जुलाई को प्रदेश स्तर पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इस अवसर पर धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष तकनीक सहायक चंद्रकांत द्विवेदी, तकनीकी सहायक संजय यादव, विनोद शुक्ला, मिथिलेश शुक्ला, विजय द्विवेदी, रामअजोर , कंप्यूटर ऑपरेटर मो.इस्लाम, सहायक लेखाकर धर्मेद्र सिंह, ग्रामरोजगार सेवक किधौली संदीप शुक्ला, रोजगार सेवक रामपाल, आदि संविदा कर्मी उपस्थित रहे।
Comments