युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

प्रतापगढ 



25.05.2021



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 



युवक के खिलाफ छेड़छाड व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज 



प्रतापगढ़ जनपद लालगंज  कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म को लेकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म तथा जानलेवा धमकी का सोमवार की रात केस दर्ज किया है। रानीगंज कैथौला चौकी के एक गांव की पीडिता ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती पन्द्रह मई को रात साढे आठ बजे आरोपी ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया। आरोपी ने उसके साथ अश्लील छेडछाड की। शोर मचाने पर आरोपी मुंह न खोलने की धमकी देता चला गया। इसके पहले आरोप है कि पिछली होली के चार दिन बाद आरोपी ने उसे झांसे मे लेकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी कई बार उसके साथ लोकलाज का भय दिखाकर अश्लील छेडछाड करता रहा। पीड़िता ने घटना की जानकारी रोते बिलखते परिजनों को दी है। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर झलिहा मधुकरपुर गांव के घनश्याम वर्मा के खिलाफ पुलिस ने सोमवार की रात दुष्कर्म तथा छेडछाड व जानलेवा धमकी का केस दर्ज किया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *