प्रतापगढ़ में निकली भीम आर्मी की साइकिल रैली

प्रतापगढ
19.07.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
प्रतापगढ़ सिटी में निकली भीम आर्मी की साईकिल रैली
आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूरे प्रदेश में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी साइकिल यात्रा निकाल रही हैl पार्टी सुप्रीमो चंद्रशेखर रावण के आदेशानुसार पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य है। इसी क्रम में आज पूरे मुस्तफा खान से सिटी तक साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, रैली के संयोजक भीम आर्मी महासचिव तबरेज अहमद जी थे, रैली में भीम आर्मी जिला अध्यक्ष लछ्मी रमन पासी, संरक्षक एडवोकेट अब्दुल जब्बार जिला उपाध्यक्ष अवेस अहमद,फरहान, जिला सचिव जिलानी,कोषाध्यक्ष मो. शमशाद, युवा अध्यक्ष राफीउलाह, नगर अध्यक्ष प्रतापगढ़ सिटी सहजाद सलमानी,सिटी उपाध्यक्ष राजू गौतम,सुभाश कोरी,लालजी गौतम, राजू यादव, राजेश बौद्ध आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments