मानिकपुर पुलिस ने अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़
30.08.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मानिकपुर पुलिस ने अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ 01 अभिुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद के थाना मानिकपुर से उ0नि0 योगेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के जाखामई नहर पुलिया के पास से एक व्यक्ति राम मनोहर सरोज पुत्र बिन्देश्वरी प्रसाद निवासी जाखामई थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ को 01 अवैध पिस्टल 32 बोर व 05 जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना मानिकपुर पर मु0अ0सं0 159/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- राम मनोहर सरोज पुत्र बिन्देश्वरी प्रसाद निवासी जाखामई थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी- 01 अवैध पिस्टल 32 बोर व 05 जिन्दा कारतूस 32 बोर
पुलिस टीम- उ0नि0 योगेन्द्र सिंह मय हमराह थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़।
Comments