मनाया गया अधिवक्ता दिवस,सिविल जज को मिला सम्मान

मनाया गया अधिवक्ता दिवस,सिविल जज को मिला सम्मान

प्रतापगढ 


03.12.2021



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



मनाया गया अधिवक्ता दिवस, सिविल जज को मिला सम्मान



अधिवक्ता दिवस पर प्रतापगढ जनपद के लालगंज दीवानी न्यायालय मे दिवंगत राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर विधिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज ललिता यादव तथा संयुक्त अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष उमेश नारायण तिवारी ने डा. राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संगोष्ठी को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुए सिविल जज ललिता ने कहा कि भारतीय संविधान मे प्रत्येक नागरिक को पूर्ण न्याय का अधिकार निहित है। उन्होनें कहा कि देश के कानूनविदो ने भारतीय न्यायपालिका को विश्वपटल पर सर्वश्रेष्ठ बनाये रखने एवं लोकतंत्र की संरक्षा मे आजादी से लेकर वर्तमान दौर मे समग्र भूमिका का निर्वहन जारी रखा है। कार्यक्रम के संयोजक उमेश नारायण तिवारी ने अधिवक्ता दिवस पर सिविल जज ललिता यादव तथा वरिष्ठ अधिवक्ता पवन पाण्डेय को अंगवस्त्रम तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संगोष्ठी को उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अनिल महेश, कालिका प्रसाद पाण्डेय ने भी संबोधित करते हुए देश के निर्माण मे अधिवक्ताओं के योगदान व संघर्ष पर प्रकाश डाला। संचालन पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने किया। इस मौके पर संजय ओझा, जान्हवी प्रसाद सिंह, वीरेन्द्र सिंह, शशिशेखर पाण्डेय, रामसेवक, विनय शुक्ल, आशुतोष सिंह आदि अधिवक्ता रहे। इधर तहसील सभागार मे भी संयुक्त अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय तथा पूर्व महामंत्री हरिशंकर द्विवेदी के संयोजन मे अधिवक्ता दिवस का आयोजन किया गया। यहां अधिवक्ताओं ने डा. राजेन्द्र प्रसाद के राष्ट्रीय निर्माण एवं विधि के क्षेत्र मे योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर टीपी यादव, सुमित त्रिपाठी, शहजाद अंसारी, शेष तिवारी, कमलेश तिवारी, रामलगन यादव, संदीप सिंह, विकास मिश्र, शैलेन्द्र शुक्ल आदि अधिवक्ता रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *