परीक्षाओं में मेधावियो को मिले पदक, खुशी से खिल उठे मेधावियों के चेहरे
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 17 November, 2021 23:56
- 401

प्रतापगढ
17.11.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
परीक्षाओं मे मेधावियों को मिले पदक, खुशी से खिल उठे मेधावियों के चेहरे
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर एवं विज्ञान प्रौद्यौगिकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मेधावियो ने विश्वविद्यालयी परीक्षा मे पदको की झडी लगाकर नगर का परचम लहराया है। प्रो. राजेन्द्र सिंह रज्जू भइया विश्वविद्यालय के घोषित परीक्षा परिणाम मे एमबीएड, बीपीएड, एमएड, एमलिव तथा सैन्य विज्ञान एवं भूगोल के परास्नातक मे सात मेधावियो को रजत पदक मिलने से महाविद्यालय परिवार मे प्रसन्नता का माहौल देखा गया। वहीं इन विषयो मे कई मेधावियो को कांस्य पदक मिलने से भी मेधावियो के चेहरे खिल उठे दिखे। महाविद्यालय के मेधावियो के कीर्तिमान को लेकर प्रबंधक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि ठहराया है। वहीं प्राचार्य डा. अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे भी मेधावियों की उपलब्धि पर खुशी जताई गयी।
Comments