महिला कांस्टेबल अपने सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्रेमी की पत्नी का कर रही है उत्पीड़न, पीड़िता ने किया शिकायत
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 6 July, 2021 17:41
- 443

प्रतापगढ
06.07.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
महिला कांस्टेबल अपने प्रेमी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर की पत्नी का कर रही उत्पीडऩ, पीड़िता ने किया शिकायत
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में डीसीआरबी में तैनात महिला कांस्टेबल सरोज यादव ने अपने प्रेमी इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार के घर तांडव मचा रखा है। देवेन्द्र कुमार अपनी प्रेमिका महिला कांस्टेबल के साथ मिलकर पत्नी कांता देवी का उत्पीडऩ कर रहा है। आये दिन दोनों कांता देवी की पिटाई कर रहे हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 6 जुलाई 2021 को कांता देवी पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार से मिलने पहुंची और अपना दुखड़ा सुनाया।
इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार आगरा जिले के बिजौली का रहने वाला है। देवेन्द्र कुमार प्रतापगढ़ में डीसीआरबी में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रहे। दिसंबर 2019 में सेवानिवृत्त हो गये। कांता देवी का कहना है कि उसके पति देवेन्द्र कुमार के डीसीआरबी में तैनात महिला कांस्टेबल सरोज यादव से अवैध संबंध है। महिला कांस्टेबल सरोज यादव ने रिटायर्ड होने के बाद इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार को छह माह तक अपने पास ही रोक रखा था। किसी तरह से वह अपने घर आगरा पहुंचा तो सरोज यादव वहां भी पहुंच गयी और दोनों ने मिलकर कांता देवी की पिटाई की।कांता देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में बताया है कि महिला कांस्टेबल सरोज यादव ने देवेन्द्र कुमार के रिटायर्ड होने पर दबाव बनाकर जबरिया क्रेटा कार भी खरीदवाया है। अब दोनों मिलकर उसे जान से मारने की योजना बना रहे हैं। किसी तरह से वह अपने बेटे को छिपाकर पढ़ा रही है। 4 जून 2021 को सरोज देवी फिर आगरा गयी थी और देवेन्द्र कुमार से चार लाख रुपये लेकर आयी है।कांता देवी का कहना है कि महिला कांस्टेबल सरोज यादव देवेन्द्र कुमार को जेल भेजवाने की भी धमकी देती रहती है जिससे डरकर वह डरा रहता है और उसकी बात को मानता रहता है। पीडिता कांता देवी ने पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Comments