बण्डा खुटार में हुई मारपीट की घटना से संबंधित 03 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 6 April, 2022 23:29
- 507

प्रतापगढ़
06.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
बण्डा खुटार में हुई मारपीट की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ। दिनांक 03.04.2022 को थाना क्षेत्र अन्तू के ग्राम बण्डा खुटार में महुआ बीनने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें एक व्यक्ति मेवालाल पुत्र गजाधर गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना अन्तू में मु0अ0सं0 128/2022 धारा 147/323/504/506/307/308 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। घायल मेवालाल पुत्र गजाधर उपरोक्त का इलाज एस0आर0एन0 अस्पताल प्रयागराज में चल रहा था, जिनकी इलाज के दौरान दिनांक 04.04.2022 को मृत्यु हो गयी। नियमानुसार उक्त अभियोग में सुसंगत धाराओं का समावेश किया गया।
उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम में कल दिनांक 05.04.2022 को थाना अन्तू के थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियोग से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त 01. जगत पाल पुत्र माताफेर 02. सुनील वर्मा पुत्र जगत पाल 03. देवमती पत्नी जगत पाल निवासीगण ग्राम बण्डा खुटार थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र अन्तू के छतरपुर शिवाला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी जल्दी ही सुनिश्चित की जायेगी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-01. जगत पाल पुत्र माताफेर नि0 ग्रा0 बण्डा खुटार थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।02. सुनील वर्मा पुत्र जगत पाल नि0 ग्रा0 बण्डा खुटार थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।03. देवमती पत्नी जगत पाल नि0 ग्रा0 बण्डा खुटार थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीमः-थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह मय हमराह थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।
Comments