बूथ समीक्षा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया सपा के जिलाध्यक्ष ने
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 8 August, 2021 18:21
- 421

प्रतापगढ
08.08.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
बूथ समीक्षा कार्यक्रम में कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित किया सपा के जिलाध्यक्ष ने
आज बाबागंज विधानसभा के चकरा, हीरागंज और नवाबगंज, परियावां में आयोजित बूथ समीक्षा कार्यक्रम में उपस्थित सपा जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और अपना अपना बूथ जीतने की जिम्मेदारी दी, और कहा कि 2022 में सपा सरकार बनने जा रही है, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेक्टर प्रभारियों व बूथ प्रभारियों से मतदाता सूची में नये नामों की बढ़ोत्तरी,गलत नामों में सुधार,कटे हुए नामों को पुनः बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई, सम्मानित जनता जनार्दन,पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से प्रखर समाजवादी स्व० जनेश्वर मिश्र व लोहिया जी के विचारों तथा पार्टी की नीतियों व कार्यों को जन-जन तक पहुचाने का आग्रह भी किया।
इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे, आप सबसे मिले अपार स्नेह, प्यार और दुलार से अभीभूत हूं।इस दौरान जनाब अब्दुल कादिर जिलानी (महासचिव प्रतापगढ़) श्री रमेश यादव (विस अध्यक्ष बाबागंज),श्री सुरेश उपाध्याय उर्फ पुज्जू जी,संतोष पटेल, पितई मौर्या, अनुज सोनकर, अमित उपाध्याय, बंसी पासी, कमलेश पासी, अमित उपाध्याय, विजयपाल, भगवान दास गौतम, मोबीन खान, भागीरथी यादव, इश्तियाक, आशा सरोज, अरविंद सरोज, सुषमा पाल, संजीव यादव,अनुराग मौर्य, राधेश्याम प्रजापति,पुरुषोत्तम यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Comments