बाबागंज मे मिल रहे अपार जनसमर्थन से गदगद हैं सपा प्रत्याशी गिरीश पासी
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 16 February, 2022 19:32
- 565

प्रतापगढ
16.02.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
बाबागंज में मिल रहे अपार जन समर्थन से गदगद हैं सपा प्रत्याशी गिरीश पासी
प्रतापगढ़ जनपद की बहुचर्चित विधानसभा 245 बाबगंज में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गिरीश पासी को जनता का जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। गिरीश पासी अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो, जन सम्पर्क और नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनता के बीच पंहुच रहे हैं।आज हर नाहर से रोड शो करते हुए गिरीश पासी के कल्यान पुर पंहुचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गिरीश पासी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से बाबागंज की जनता का स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है उससे तय है कि 24 साल बाद बाबागंज की जनता नया इतिहास लिखने जा रही है। उन्होने कहा कि क्षेत्र का युवा इसे चुनाव नहीं बल्कि आजादी, वजूद और सपनों के संघर्ष के रूप में देख रहा है। यहाँ के लोग अब स्वतंत्र होना चाहता हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम सुन्दर शास्त्री ने समाजवादी नीतियों और घोषणाओं का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब निजाम बदलने का समय आ गया है। जनता योगी और मोदी के झूठ को पहचान गई है। अब पूरा प्रदेश अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कमर कस चुका है।सपा के विधान सभा अध्यक्ष रमेश यादव सहित पार्टी के तमाम नेताओं और पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में डा सगीर, भागीरथी यादव, जिला पंचायत सदस्य राम आसरे सरोज, जिला पंचायत सदस्य कमलेश सरोज, प्रदीप सरोज, विनीत यादव, लाल जी पटेल, वृजेश चौधरी, विनीत यादव समेत हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
Comments