ब्राह्मण महासभा ने किया महंत बाबा मयंक भाल गिरि का सम्मान
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 5 May, 2022 23:29
- 542

प्रतापगढ
05.05.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
ब्राह्मण महासभा ने किया महंत बाबा मयंक भाल गिरि का सम्मान
प्रतापगढ़।प्रतापगढ जनपद के लालगंज क्षेत्र के डभियार के समीप भगतपुर तिराहे पर ब्राम्हण महासभा भारत के तत्वाधान में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के संयोजक एवं संस्था के जिलाध्यक्ष डॉ. शशिधर तिवारी ने बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम मंदिर के महंत मयंक भाल गिरि को ब्राम्हण गौरव सम्मान पत्र, अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राम्हण महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने राष्ट्र निर्माण व सामाजिक संरचना में ब्राम्हणों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भगवान परशुराम के द्वारा अनीति के संहार पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं. शिवशंकर तिवारी ने अक्षय तृतीया के महात्म्य पर प्रकाश डाला।संचालन आचार्य पं. सूर्यमणि शुक्ल ने किया।इस अवसर पर पं. हरिहर प्रसाद, पं. चंद्रमौलि शुक्ल, पं. शिवकुमार शर्मा, रमाकांत मिश्र, देवी प्रसाद शुक्ल, पवन मिश्र प्रखर, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, बृजेश तिवारी, जगदीश मिश्र, रामकृष्ण मिश्र, त्रिभुवन तिवारी, आआदित्य नारायण दुबे, अरूण तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
Comments