मतदान केंद्र बरियावा में मतपेटी लूटने व जलाने वाले अभियुक्तों में से 07 और अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ
22.04.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मतदान केन्द्र बरियावां में मतपेटी लूटने व जलाने वाले अभियुक्तों में से 07 और अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 19.04.2021 को दोपहर करीब 13ः00 बजे पंचायत चुनाव के दौरान थाना नवाबगंज के बरियावां मतदान केन्द्र पर 100-150 व्यक्तियों द्वारा धावा बोल कर मतपेटी लूट ली गई तथा मतपेटी तोड़कर मतपत्रों को जला दिया गया तथा मतदान कर्मियों के साथ मारपीट व अभद्रता की गई। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 51/21 धारा 147, 148, 149, 394, 427, 332, 353 भादवि 135, 136 (2)बी लोक प्रतिनिधित्व अधि0 व 4/5 लो0सं0क्ष0नि0 अधि0 का अभियोग बनाम 100-150 अज्ञात अभियुक्त, पंजीकृत किया गया।
बीती रात्रि में दिनांक 21/22.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज श्री रूकुम पाल सिंह मय टीम द्वारा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से उक्त अभियोग से सम्बन्धित कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में घटना से संबंधित कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है,अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-01. रामबरन पुत्र गयादीन यादव निवासी बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
02. राम अभिलाष यादव पुत्र स्व0 रामनाथ यादव निवासी बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
03. मिलन यादव पुत्र रामप्यारे यादव निवासी बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
04. अनिल यादव उर्फ टुन्नी पुत्र स्व0 जोखूलाल निवासी बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
05. धर्म सिंह यादव पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
06. रामकुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
07. समर बहादुर पुत्र सरजू प्रसाद निवासी बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक रूकुम पाल सिंह मय टीम थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
Comments