गंगा नदी पर नेशनल क्विज प्रतियोगिता का आनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 मई तक
प्रतापगढ
04.05.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
गंगा नदी पर नेशनल क्विज प्रतियोगिता का आनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 मई तक
प्रतापगढ़। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन एवं वन्य जीव प्रभाग वरूण सिंह ने बताया है कि गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, जल संरक्षण, परिस्थितिकीय तथा अन्य बिन्दुओं पर नेशनल क्विज का आयोजन जनपद के समस्त विद्यालयों में किये जायेगें, नेशनल क्विज का आशय स्कूली बच्चों (10 वर्ष से अधिक) एवं युवाओं में जागरूकता विकसित करने से सम्बन्धित है। गंगा नदी ‘‘गंगा क्वेस्ट-2022’’ पर नेशनल क्विज प्रतियोगिता का आनलाइन रजिस्ट्रेशन दिनांक 22 मई 2022 तक होगा। नेशनल क्विज के विजेता को 05 जून 2022 (विश्व पर्यावरण दिवस) के अवसर पर पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

Comments