वकील परिषद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को लोगों ने दी बधाई
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 5 January, 2022 22:43
- 440

प्रतापगढ
05.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
वकील परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को लोगों द्वारा दी गयी बधाई
प्रतापगढ़ में वकील परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी रामचंद्र सिंह एवं महामंत्री पद पर विजयी गुलाब सिंह सहित समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामना व बधाई दी है।
वकील परिषद ने शुभकामना प्रकट करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि जिला बार एसोसिएशन के निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा बार और बेंच में सामंजस्य स्थापित करते हुए अधिवक्ताओं के हित में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं उठा रखी जाएगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामचंद्र सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों की जीत पर वकील परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार परशुराम उपाध्याय सुमन ने अति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एवं उनकी नई कार्यकारिणी, अधिवक्ताओं के हित में सदैव तत्पर रहेगी।
बधाई देने वालों में वकील परिषद के वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित स्वामीनाथ शुक्ला, पंडित राम सेवक त्रिपाठी, पंडित राधेश्याम शुक्ल सहित बर्तमान अध्यक्ष रामनिवास उपाध्याय एवं मंत्री अवधेश ओझा,आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, राजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, गणेश नारायण मिश्र, देवानंद त्रिपाठी, नंदलाल मिश्रा, सूर्यकांत मिश्र निराला,राम प्रसाद त्रिपाठी, गया प्रसाद पांडेय, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, हरिश्चंद्र शुक्ला, रमेश चंद्र पांडेय, राम सिंहासन मिश्रा, रामपाल सिंह, चंद्रभूषण दीक्षित, चिंतामणि पांडेय, राज किशोर त्रिपाठी, योगेश शुक्ल किसान, विजय कुमार पांडेय, संतोष त्रिपाठी, विनय मिश्रा, राधे कृष्ण त्रिपाठी, सत्येंद्र नाथ मिश्र मृदुल,गंगा प्रसाद शुक्ला, वीरेंद्र यादव, गंगा प्रसाद तिवारी, रघुवीर प्रसाद उपाध्याय, कैलाश नाथ मिश्रा, लालता प्रसाद तिवारी, राधेश्याम सिंह, रोहित शुक्ला, राय साहब मिश्रा, रामेंद्र सिंह, राम अवध मौर्य, धर्मेंद्र शुक्ला, आमोद त्रिपाठी, सूर्य मणि मिश्रा, के के त्रिपाठी, संजय उपाध्याय, राम सम्मुख तिवारी, सुनील शुक्ला, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, रमेश यादव आदि प्रमुख हैं।
Comments