प्रतापगढ़ में दलित महिला की बेटी के साथ हो रही छेड़छाड़ पर शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं किया कार्यवाही, महिला आयोग ने लगाई फटकार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 12 May, 2022 19:04
- 557

प्रतापगढ
12.05.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
प्रतापगढ़ में दलित महिला की बेटी के साथ हो रही छेड़छाड़ पर शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं किया कार्यवाही, महिला आयोग ने लगाई फटकार
प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस की मनमानी का मामला सामने आया है। यहां एक दलित महिला की बेटी के साथ पड़ोस का ही दबंग युवक लगातार छेड़छाड़ कर रहा था।दलित महिला बेटी के साथ हो रहे छेड़छाड़ की शिकायत थाने पर कर रही थी किन्तु पुलिस कोई ऐक्शन नहीं ले रही थी। इस मामले का खुलासा 11 मई 2022 को प्रतापगढ़ पहुंची महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह के सामने हुआ। इस पर महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह ने संबंधित थानेदार को फटकार लगाई और कार्रवाई करने का निर्देश दिया।लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग सदस्या सुमन सिंह ने महिला उत्पीडऩ से सम्बन्धित शिकायतों को सुना।जनसुनवाई के दौरान कुल 5 शिकायते प्राप्त हुई। महिला आयोग की सदस्या के सामने शिकायकर्ता गीता पत्नी नन्दलाल हरिजन निवासी ग्राम देवरखा थाना आसपुर देवसरा ने शिकायत किया। गीता ने बताया कि ग्राम सोनपुर के बाला यादव सुत रामचरन यादव व अज्ञात लोगों द्वारा प्रार्थिनी की लड़कियों से छेड़-छाड़ की जाती है। छेड़छाड़ करने वाले मारपीट भी करते हैं। घटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा को प्रार्थना पत्र दिया और कई बार मुलाकात किया। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी।इस प्रकरण पर राज्य महिला आयोग की सदस्या ने थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा को फटकार लगाई और निर्देशित किया कि उचित कार्यवाही कर पीडि़ता को न्याय दिलाया जाये।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई महिला अगर शिकायत लेकर थाने में जाती है तो पूरी गम्भीरता के साथ महिलाओं की शिकायतों को सुनते हुये आवश्यक कार्यवाही करते हुये शिकायकर्ता को संतुष्ट किया जाये। पीडि़त महिलाओं को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाये। पीडि़त महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा गया। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी द्वितीय राम नारायण यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा, सरंक्षण अधिकारी अभय शुक्ला सहित प्रभात पाण्डेय व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
Comments