जनपद प्रतापगढ के थाना महेश गंज से 100 लीटर अवैध शराब के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद प्रतापगढ के थाना महेश गंज से 100 लीटर अवैध शराब के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ 


06.12.2020


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 



प्रतापगढ जनपद के थाना महेशगंज से 100 लीटर अवैध शराब  के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार


 प्रतापगढ जनपद के थाना महेशगंज से थानाध्यक्ष  अमरनाथ राय मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र महेशगंज के पनाह नगर से मुखबिर खास की सूचना पर 02 महिलाओं 01. ललिता सरोज पत्नी राजेश सरोज 02. गुड़िया सरोज पत्नी अमरनाथ सरोज निवासीगण पनाह नगर, थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 388/20, 389/20 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया व थाना महेशगंज से ही उ0नि0  श्याम सुन्दर लाल श्रीवास्तव मय हमराही द्वारा थानाक्षेत्र महेशगंज के जया का पुुरवा से मुखबिर खास की सूचना पर 03 लोगों 01. मोहन लाल पुत्र श्रीपाल गौतम निवासी मनिराम का पुरवा थाना महेशगंज, प्रतापगढ़ 02. अशोक कुमार पुत्र राम सजीवन सरोज 03. प्रेमा देवी पत्नी मोतीलाल सरोज निवासीगण जया का पुरवा, थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 390/20, 391/20 व 392/20 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *