आसपुर देवसरा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 2 June, 2022 11:22
- 681

प्रतापगढ़
01.06.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
आसपुर देवसरा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थाना आसपुर देवसरा के उ0नि0 श्री अरुण कुमार मौर्य मय हमराह* द्वारा देखभाल क्षेत्र / तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना आसपुर देवसरा के ’मु0अ0सं0 114/2022 धारा 363, 366, 120बी भादवि’ से संबंधित वांछित ’अभियुक्त महाजन राम पुत्र स्व0 अम्बिका प्रसाद नि0 ग्राम पूरा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़’ को थानाक्षेत्र के पूरा तिराहा़ के पास से गिरफ्तार किया गया।एक अन्य समाचार के अनुसार थाना आसपुर देवसरा के उ0नि0 उमेश प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना आसपुर देवसरा के ’मु0अ0सं0 150 व 155/2018 धारा 386 भादवि’ से संबंधित वांछित ’अभियुक्त दीपक दुबे उर्फ रिंकू दुबे पुत्र स्व0 रामप्रकाश दुबे नि0 ग्राम दौलतपुर थाना खटुहन जनपद जौनपुर’ को थानाक्षेत्र के नगर बैरियऱ के पास से गिरफ्तार किया गया।
Comments