पांच वर्ष की अवस्था में ध्रुव को प्रभू ने दिया था दर्शन--स्वामी अनन्तानंद

पांच वर्ष की अवस्था में ध्रुव को प्रभू ने दिया था दर्शन--स्वामी अनन्तानंद

प्रतापगढ 


23.06.2021



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी




पाँच वर्ष की अवस्था में ध्रुव को प्रभू ने दिया था दर्शन - स्वामी अनन्ता नन्द 





 प्रतापगढ जनपद के सोहागपुर रानीगंज कैथोला में चल रही श्री मद्भागवत कथा के तृतीय दिवस की कथा में श्री अनंतानंद कुलदीप जी महराज के मुखार बिन्दु से प्रवाहित हुई श्री मद्भागवत कथा कि रसधार l

कथा मे परीक्षित स्वरुप मुख्य यजमान बृजेश चंद्र मिश्र 'शास्त्री' , श्रीमती सोना मिश्रा पं.दिनेश चंद्र मिश्र  (प्रवक्ता)  को कथा श्रवण पान करा रहे महराज जी ने 

ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा ध्रुव को पाँच वर्ष की अवस्था में प्रभू ने दर्शन दिए थे, प्रह्लाद की प्रभू के प्रति प्रगाढ़ प्रभुता व हिरनाकस्यप का नरसिंह भगवान द्वारा वध के कथा प्रसंगों का वर्णन किया गया lवहीं राजेश शुक्ल 'मानस मृदुल' दीपू तिवारी  ,व पवन तिवारी ने संगीत में चार चाँद लगाये यज्ञ के आचार्य पं. पारस नाथ तिवारी, पं. रमेश शुक्ला पं. जीतेन्द्र तिवारी, पं. शीतला प्रसाद शुक्ला आदि विद्वानों ने वैदिक मंत्रों से पूजा पाठ कराया lकथा का संचालन हरि बहादुर सिंह 'हर्ष' (ओज कवि) ने किया lकथा के रसपान में भोला नाथ पाण्डेय (प्राचार्य-बी.एन.टी.बी.एन.पी. इण्टर कालेज हरनाहर), प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता के प्रतिनिधि  विनोद मिश्र (बब्लू) ,  हरिपाल ओझा (प्राचार्य-इण्टर कालेज सोहागपुर) , प्रकाश पाण्डेय (गोलू),  राम बदन मिश्र,धीरेन्द्र मिश्र ,  शुभम श्रीवास्तव(पत्रकार दैनिक सहारा जीवन) उपेंद्र मिश्र ,बॉबी मिश्र बसपा नेता, संदीप सिंह 'पिंटू' , आनंद पाण्डेय , मुकेश मिश्र , मान सिंह, विपिन मिश्र ,विनय मिश्र, विवेक मिश्र , विनीत मिश्र , विकास मिश्र हिन्दुस्तानी एवं समस्त सम्मानित श्रोता गण मौजूद रहे l

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *