अवैध तमंचा -कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 3 January, 2022 09:10
- 415

प्रतापगढ
02.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अवैध तमंचा-कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थाना अन्तू से उ0नि0 रोहित कुमार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के बांसूपुर रेलवे अन्डरपास के पास से एक व्यक्ति मिथुन कुमार पुत्र राम खेलावन नि0 बांसीपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना अन्तू पर मु0अ0सं0 03/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01. मिथुन कुमार पुत्र राम खेलावन नि0 बांसीपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी- 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर।पुलिस टीम-उ0नि0 रोहित कुमार मय हमराह थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।
Comments