अलग अलग थाना क्षेत्र से 400 ग्राम अवैध गांजा व अवैध शराब के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

अलग अलग थाना क्षेत्र से 400 ग्राम अवैध गांजा व अवैध शराब के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़ 




17.01.2022




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



अलग अलग थाना क्षेत्र से 400 ग्राम अवैध गांजा व अवैध शराब के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार



प्रतापगढ  जनपद के थाना महेशगंज से उ0नि0  संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के फिरोज जूनियर हाईस्कूल, ग्राम पटना के पास से एक व्यक्ति दिनेश पाण्डेय पुत्र शिवलखन पाण्डेय निवासी ग्राम पटना थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 14/22 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।जनपद के थाना बाघराय से उ0नि0  सतीश कुमार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम छेवंगा से दो व्यक्तियों 01.  मनोज सरोज पुत्र बोडीराम 02. करनजीत पुत्र रामदुलारे सरोज निवासीगढ़ छेवंगा थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ को  10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 16/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 बनाम मनोज सरोज उपरोक्त व मु0अ0सं0 17/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम करनजीत उपरोक्त के पंजीकृत किया गया।एक अन्य मामले में जनपद के थाना आसपुर देवसरा से उ0नि0  देवेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरेदलपतशाह नहर पुलिया के पास से एक व्यक्ति विनोद कुमार पुत्र ओम प्रकाश कुमार निवासी ग्राम पूरेदलपतशाह थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ को 20 पाउच अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 09/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *