24 फरवरी दोपहर 12 बजे प्रतापगढ़ जनपद के छेउंगा में जनसभा को संबोधित करेंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 22 February, 2022 19:25
- 758

प्रतापगढ
22.02.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
24 फरवरी को दोपहर 12 बजे प्रतापगढ जनपद के छेउंगा में जनसभा को संबोधित करेंगे सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव
प्रतापगढ जनपद के सभी सपा उम्मीदवारों तथा मतदाताओं में जोश भरने के लिए आगामी 24 फरवरी 2022 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रतापगढ आ रहे हैं।उक्त आशय की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव ने कहा है कि सभी सम्मानित जनता जनार्दन, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील किया जाता है कि 24-02-2022 दिन वृहस्पतिवार को समय दोपहर 12:00 पुराने स्थान छेऊंगा, विहार में हम गरीबों, दलितों और वंचितों की बुलंद आवाज़,जननायक सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज का आगमन होगा।जिसमें सभी देवतुल्य जनमानस, पदाधिकारी,नेतागण एवं कार्यकर्ता समय दोपहर 12:00 बजे भारी से भारी संख्या में कार्यक्रम स्थल छेंऊगा,विहार पहुंचकर माननीय अखिलेश यादव जी व आदरणीय इंद्रजीत सरोज जी के विचारों को सुनें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Comments