14 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कर बनाये सफल: जिला जज
- Posted By: Abhishek Bajpai
- राज्य
- Updated: 12 May, 2022 20:16
- 2372

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
14 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कर बनाये सफल: जिला जज
जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक वादों के निस्तारित किये जाने हेतु प्रशासनिक, पुलिस व राजस्व अधिकारियों के साथ की बैठक
रायबरेली/उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में 14 मई 2022 को दीवानी न्यायालय, रायबरेली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए जनपद न्यायाधीश श्री अब्दुल शाहिद की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय में जनपद के सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस क्षेत्र अधिकारियों व राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को जनपद न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु अधिक से अधिक वादों के चिन्हित किये जाने व लोक अदालत में निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में जनपद न्यायाधीश द्वारा सभी पुलिस क्षेत्र अधिकारियों को लोक अदालत से सम्बन्धित नोटिसों के शत-प्रतिशत तामीला हेतु भी कहा गया। बैठक में नोडल अधिकारी लोक अदालत/अपर जिला जज उदयवीर सिंह, अपर जिला जज त्रिपुरारी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा जनपद रायबरेली के समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी व जनपद अमेठी की तिलोई तहसील की उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व पुलिस क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
Comments