नौकरी में महिलाओं को 35 फीसदी दिया जाएगा आरक्षण - डिम्पल यादव
- Posted By: Dinesh Kumar
- राजनीति
- Updated: 26 February, 2022 05:54
- 2586

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 25/02/22
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
नौकरी में महिलाओं को 35 फीसदी दिया जाएगा आरक्षण - डिम्पल यादव
कौशाम्बी। मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के करारी कस्बे में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर कर्मचारियों की लंबे समय से चल रही मांग पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा ने कर्मचारियों और शिक्षकों की पुरानी पेंशन को खत्म कर दिया। लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने वालों के जीवन निर्वाह के लिए फिर से पुरानी सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिया जाना उचित है। भाजपा ने राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों के साथ धोखा किया। पेंशन बहाली से 13 लाख से अधिक कर्मचारी लाभांवित होंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों और अटेवा संगठन की इस संबंध में लंबे समय से मांग चल रही थी।सपा सरकार में कर्मचारियों के इलाज के लिए कैशलेस स्कीम तैयार की गई थी। सरकार बनने पर इसे पूरी तरह से लागू किया जाएगा। इसी तरह वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया। भाजपा ने निजीकरण के जरिए संविधान और आरक्षण को नुकसान पहुंचाया। सरकार बनने पर इस मुद्दे पर भी विचार किया जाएगा।
Comments