प्रकाश प्रभाव न्यूज़ (PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
6 फरवरी को खुटार में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम करने से भाजपा प्रत्याशी चेतराम की स्थिति और हो सकती है मजबूत
शाहजहांपुर। खुटार कैबिनेट मंत्री ब्राह्मण शिरोमणि जितिन प्रसाद 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे के करीब पुवायां विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चेतराम के समर्थन में खुटार के पुवायां रोड स्थित नंदलाल पैलेस में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के अपने सगे चचेरे भाई सपा नेता पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के गढ़ में भाजपा प्रत्याशी चेतराम के समर्थन में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम करने के बाद से चुनावी माहौल बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने बताया कि कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के कार्यक्रम मे अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हो और प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम का लाभ उठाएं।
Comments