युवाओं ने अपने हाथों में ली भाजपा प्रत्याशी चेतराम के चुनाव प्रचार की कमान
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 28 January, 2022 20:49
- 604

प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
मोबाइल नंबर 9651 12 2968
युवाओं ने अपने हाथों में ली भाजपा प्रत्याशी चेतराम के चुनाव प्रचार की कमान
युवा कार्यकर्ता पदाधिकारी गांव-गांव घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी चेतराम के लिए मांग रहे वोट
शाहजहांपुर। खुटार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक चेतराम के चुनाव प्रचार की कमान युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने हाथ में ले ली है, तो वहीं भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अपनी-अपनी टोलियां बनाकर गांव-गांव घर-घर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क का भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताकर वोट मांग रहे हैं। इस दौरान उन्हें हर वर्ग धर्म जाति के लोगों का भारी जनसमर्थन भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मौर्या, उपाध्यक्ष प्रांशु मिश्रा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा मिंकु, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेश गुप्ता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सोनू मिश्र, मंडल मीडिया प्रभारी आलोक त्रिवेदी के नेतृत्व में अलग-अलग कार्यकर्ताओं की टीम ने गांव-गांव जाकर मतदाताओं से उनके घर घर संपर्क कर भाजपा के लिए वोट मांगे। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं ने उन्हें भारी मतों से जिताने का आशीर्वाद दिया।
Comments