वोटर अधिकार यात्रा से होगा बिहार में सत्ता परिवर्तन, नीतिश सरकार का जाना तय” – सुनील सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकदल
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 28 August, 2025 12:04
- 135

PPN NEWS
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा बिहार की धरती पर जनजागरण का कार्य कर रही है। इस यात्रा से जनता में नई ऊर्जा और बदलाव की लहर उठी है। बिहार में लंबे समय से जनता महँगाई, भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी से त्रस्त है, अब जनता बदलाव चाहती है।
सुनील सिंह ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन निश्चित है और नीतिश सरकार का जाना तय है। जनता लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और संविधान की मूल भावना को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी है।लोकदल अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि आने वाले चुनाव में बिहार की जनता गठबंधन को भारी समर्थन देकर नई राजनीति और नए बिहार की नींव रखेगी।
श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। जनता अब बदलाव चाहती है, महँगाई–भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी से परेशान बिहारवासी नीतिश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं। सुनील सिंह ने साफ कहा – “नीतिश सरकार का जाना तय है, सत्ता परिवर्तन अब अटल है।
Comments