विकास कार्यों के दम से पुनः प्रचण्ड बहुमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी-मानवेन्द्र सिंह
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 8 February, 2022 19:57
- 506

प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
विकास कार्यों के दम से पुनः प्रचण्ड बहुमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी-मानवेन्द्र सिंह
शाहजहांपुर। चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में ददरौल भाजपा प्रत्याशी विधायक मानवेन्द्र सिंह ने मतदाताओं से सम्पर्क अभियान को गति देते हुये अपने लिये वोट मांगे और फिर से विधानसभा में कमल खिलाने की अपील की।
उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के कुर्रिया ढोडों,शमशेरपुर,हरिपुर कुर्रिया, मिरवैश्यपुर,महमदपुर महिपाल,खुटरिया,औदापुर, सैदापुर सानी आदि गांवों में डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान कहा कि भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र में गरीबों,किसानों और नौजवानों सहित सभी वर्गों के कल्याण और इनके उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया हैं और भाजपा ही विकास की बात करती हैं हमारी सरकार ने जो भी कहा हैं उसको पूरा किया है भाजपा सरकार में आमजन को सरकारी योजनाओं से मिले लाभ और विकास कार्यों के दम से पुनः प्रचण्ड बहुमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के मिल रहे जनसमर्थन से निश्चित ही उनकी जीत होगी और विरोधियों को पराजय का सामना करना पड़ेगा।
क्षेत्र भृमण के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक कौशल मिश्रा, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भन्नू, मंडल अध्यक्ष विमल बाजपेयी, शैलेन्द्र सिंह, मुनेन्द्र सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख,धर्मवीर कुशवाहा,उन्नत मिश्रा, मयंक मिश्रा, सोबरन सिंह यादव,पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह, लकुरी सिंह,गौतम सिंह,रामदयाल कश्यप,मेवाराम वर्मा,बबले सिंह,वैजनाथ सिंह,वीरपाल कठेरिया,हबीबउल्ला,राजेश भदौरिया, मेघनाथ सिंह आदि रहे।
Comments