निगोहा में महिला ने पंखे से लटककर की जीवनलीला समाप्त

निगोहा में महिला ने पंखे से लटककर की जीवनलीला समाप्त

निगोहा में महिला ने पंखे से लटककर की जीवनलीला समाप्त

बुधवार को ग्राम नन्दौली में 25 वर्षीय महिला का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला।

शादी के 6 साल बाद भी संतान न होने और गृहक्लेश की आशंका के बीच पुलिस मामले की जांच में जुटी।

निगोहा लखनऊ। लखनऊ के थाना निगोहा अंतर्गत ग्राम नन्दौली में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां मृतका की पहचान 25 वर्षीय रूबी, पत्नी सूरज रावत के रूप में हुई। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे मृतका का पति सूरज एक शादी समारोह में लकड़ी काटने के लिए ग्राम जमौलिया गया हुआ था। बुधवार तड़के करीब 1 बजे जब वह घर वापस लौटा, तो उसने अपनी पत्नी रूबी को घर के बरामदे में लगे पंखे से लटका हुआ पाया। बदहवास परिजनों ने आनन-फानन में शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। चूँकि मृतका के विवाह की अवधि 7 वर्ष से कम थी और उसकी कोई संतान नहीं थी, इसलिए नियमानुसार कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का पंचनामा भरने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है। घटनास्थल पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौजूद हैं और स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवाह की अवधि सात वर्ष से कम होने के कारण इस मामले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत प्राप्त होते ही सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *