लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड दुबग्गा डिपो में कराया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड दुबग्गा डिपो में कराया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम

*रिपोर्ट मोहम्मद आकिल..... 🗞*  

लखनऊ दुबग्गा डिपो में कर्मचारियों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों की दी गई जानकारी।

मोबाइल के इस्तेमाल से बचने और सुरक्षा उपकरणों के उपयोग पर जोर दिया गया।

लखनऊ। यातायात पुलिस लखनऊ की टीम द्वारा दुबग्गा डिपो में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य डिपो के चालकों और अन्य कर्मचारियों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था।

​इस जागरूकता अभियान में डी.के. गर्ग, प्रबंधक (संचालन), अनिल वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, और सुभाष सिंह, सीनियर फोरमैन, दुबग्गा डिपो की उपस्थिति रही। यातायात पुलिस की ओर से यातायात निरीक्षक देवेश साही, उपनिरीक्षक राहुल वर्मा, सुमित मिश्रा, और उनकी यातायात पुलिस टीम ने कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी दी।

​कार्यक्रम के दौरान वाहन संचालन से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए:

​वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

​वाहन संचालन के दौरान उचित दूरी बनाए रखें।

​वाहन को निर्धारित लेन में ही चलाएँ।

​वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।

​वाहन मोड़ने से पहले उचित स्थान से इंडिकेटर दें।

​सभी यातायात नियमों और संकेत चिन्हों का सख्ती से पालन करें।

​वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन न करें।

​यातायात पुलिस ने इस बात पर जोर दिया कि सड़क सुरक्षा जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है और सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी से इन नियमों का पालन करना चाहिए।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *