तबेले की दीवार फांदकर तीन भैंसें और मोबाइल चोरी, आरोपी नामजद
- Posted By: Nawab
- खबरें हटके
- Updated: 4 February, 2026 16:54
- 113

crime news, apradhs samachar
PPN NEWS
तबेले की दीवार फांदकर तीन भैंसें और मोबाइल चोरी, आरोपी नामजद
पीड़ित ने गांव के ही एक युवक और उसके साथियों पर जताया चोरी का शक।
काकोरी लखनऊ। लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा हाईवे के पास डम्बर बाग में सोमवार को अज्ञात चोरों ने एक तबेले को निशाना बनाते हुए तीन भैंसें और एक मोबाइल फोन पार कर दिया। घटना के समय तबेला स्वामी वहीं सो रहा था, लेकिन चोरों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जेबी गार्डन, बुद्धेश्वर निवासी अनीस अली ने पुलिस को बताया कि सोमवार को रात करीब 1 बजे वह डम्बर बाग स्थित अपने तबेले में सो रहे थे। तभी तीन-चार अज्ञात चोर तबेले की बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने मुख्य गेट खोलकर वहां बंधी तीन भैंसें और चारपाई पर रखा नोकिया का कीपैड मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरों ने तबेले के पास ही खड़े एक लोडर वाहन में भैंसों को लादकर फरार हो गए।
अनीस अली ने देवपुरी निवासी युवक और उसके अज्ञात साथियों पर चोरी का संदेह जताते हुए काकोरी थाने में नामजद तहरीर दी है। पीड़ित ने पुलिस से भैंसों की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सतीश चन्द्र राठौर ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चोरी और आपराधिक षडयंत्र से संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

Comments