धान खरीद में हो रहा पूरा संगठित भ्रष्टाचार:प्रमोद यादव
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 3 November, 2021 21:31
- 1319

PPN NEWS
धान खरीद में हो रहा पूरा संगठित भ्रष्टाचार:प्रमोद यादव
शाहजहांपुर ब्यूरो उदयवीर सिंह
तिलहर/ शाहजहांपुर। भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार यादव ने मंडी गेट के धरना स्थल पर वार्ता करते हुए आक्रोशित स्वर में बताया कि नगर मंडी में 16 सरकारी धान क्रय केंद्र स्थापित है।परंतु किसी भी सेंटर पर किसानों का धान एमएसपी रेट पर नहीं खरीदा जा रहा है, इसके लिए मंडी के अंदर व्याप्त संगठित भ्रष्टाचार का मजबूत चक्रव्यूह जिम्मेदार है।जिसमें अन्नदाता किसान बर्बाद हो रहा है। और अपना धान,कागज देने के साथ 1400–1500रु कुंटल का रेट ले रहा है।
मंडी का नोडल अधिकारी एक-एक सप्ताह किसानों को गुमराह करते हैं कि आपका धान तौल लिया जाएगा।श्री यादव ने आरोप लगाया कि किसान के धान को साजिश के तहत रिजेक्ट कर दिया जाता और वहीं धान उसी किसान के कागजों पर खरीदकर किसान को 1400-1500 रु कुंटल का हिसाब धान माफियाओं द्वारा दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि धरातल पर व्यवस्था में सुधार हेतु कार्यवाही की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वह चेतावनी देते हैं स्थानीय प्रशासन को कि अगर इस संगठित भ्रष्टाचार में किसान को बर्बाद होने दिया गया और स्थानीय एसडीएम,जिलाधिकारी मंडी के प्रशासनिक अधिकारी मौन रहे और किसान की लूट चुपचाप देखते रहे,बंदरबांट करते रहे तो ध्यान रखना प्रशासन के लोगो सरकार की छवि तो धूमिल हो ही रही है, किसानों में उग्र आंदोलन की चिंगारी किसी भी समय भड़क सकती है,जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भारतीय कृषक दल सचेत करना चाहता है कि यदि किसान की समस्याओं का निराकरण न हुआ और मंडी में व्याप्त भ्रष्टाचार को ना रोका गया तो भारतीय कृषक दल शीघ्र ही उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।
Comments