थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने जीता सबका दिल
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 21 January, 2021 22:44
- 1495

PPN NEWS
रायबरेली-
थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने जीता सबका दिल
एक बार फिर खाकी ने मानवता की मिसाल पेश कर यूपी पुलिस का गौरव बढ़ाने का काम किया है। सलोन थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने सबका दिल जीता लिया है।एक नेत्रहीन बालक को न सिर्फ मोबाइल फोन भेंट किया बल्कि पढ़ाई के लिए किताब और पुस्तके भी दी ।।इससे पूर्व भी थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी द्वारा निर्धन महिला की बेटी की पढ़ाई और स्कूल जाने के लिए साइकिल कॉपी किताब देकर उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की थी।।एक बार फिर खाकी का मान सम्मान बढ़ाते हुए थानाध्यक्ष सलोन पंकज त्रिपाठी ने मानवता की मिसाल पेश की है।
दरअसल 2 जनवरी को नेत्रहीन छात्र दीपक यादव पुत्र बृजलाल यादव निवासी पीढ़ी थाना क्षेत्र डीह जनपद रायबरेली ने थाना सलोन के एसओ पंकज त्रिपाठी से मुलाकात की थी।जिसके बाद नेत्रहीन छात्र ने बताया कि वह वाइस टॉकिंग से पढाई करना चाहता है।
उसने बताया कि उसकी इतनी हैसियत नही है एंड्राइड फ़ोन खरीद सके।नेत्रहीन होने के चलते पढाई करने में समस्या हो रही है।जिसके बाद थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने खुद स्वयं के पैसे से दीपक यादव को एंड्राइड फ़ोन देकर मदद की।

Comments