श्री कन्या गुरुकुल रुद्रपुर में कंबल वितरण
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 15 January, 2022 02:37
- 1031

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ (PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
श्री कन्या गुरुकुल रुद्रपुर में कंबल वितरण
शाहजहांपुर। मकर संक्रांति के पर्व पर रुद्रपुर गाँव स्थित श्री कन्या गुरुकुल रुद्रपुर में सूर्य आराधना यज्ञ किया गया। तिलहर नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक पीके वर्मा ने कन्याओं हेतु खिचड़ी भोज की व्यवस्था व 60 कन्याओं हेतु कंबल वितरण किया।
इस अवसर पर डॉक्टर पीके वर्मा ने सभी कन्याओं को आशीर्वाद देते हुए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। गुरुकुल के संचालक अनुभव आर्य डॉक्टर का धन्यवाद देते हुए सबका ध्यान पुरातन गुरुकुल व्यवस्था की ओर इंगित करते हुए कहा श्रेष्ठ जनों के दान से ही गुरुकुल चला करते थे।

Comments