सपा मुखिया की सभा में गए ग्रामीण की हत्या के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे सपाई
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 9 October, 2021 19:04
- 1780

PPN NEWS
सपा मुखिया की सभा में गए ग्रामीण की हत्या के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे सपाई
शाहजहांपुर ब्यूरो उदयवीर सिंह
--- परिजनों को ढांढस बंधाया, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग
--- सपा नेताओं के समझाने के बाद शव को अंत्येष्टि के लिए लेकर गए परिजन
शाहजहाँपुर। गत दिवस सपा मुखिया अखिलेश यादव की सभा में शामिल होने गए बण्डा के गांव मुड़िया कुर्मियात निवासी करन सिंह यादव का शव बनिगवां गांव में मिलने के बाद परिजनों की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े परिजनों से मिलने सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक राजेश यादव, एमएलसी अमित यादव, पुवायां विधानसभा प्रभारी उपेन्द्र पाल सिंह मृतक के गांव पहुंचे।
जहां परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान सपा नेताओं ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सपा नेताओं के समझाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
मुड़िया कुर्मियात गांव के करन यादव छह अक्टूबर को बण्डा के नानकपुरी में पूर्व मुख्यमंत्री की सभा में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। जिसके बाद उनका शव बनिगवां गांव में मिला था। मृतक के पुत्र ने ग्राम प्रधान व उसके भाइयों पर रंजिशन पिता का अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया था।
जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा था। तमाम दबाव के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। तमाम मिन्नतों के बाद भी परिजन नही माने।
घटना की जानकारी के बाद आज सपा नेता गांव पहुंचे जहां उन्होंने परिजनों के बीच दुख साझा करते हुए उन्हें न्याय दिलवाने का भरोसा दिया। इस दौरान पुलिस से भी कहा कि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाए। सपा नेताओं के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार को माने।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष गोपाल अग्निहोत्री, सुखवीर सिंह चौहान, छत्रपाल यादव, सर्वेश मिश्रा, सचिन दिक्षित, प्रसून कुमार, बलविंदर यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे।
Comments