सपा के सदस्यता अभियान में सैकड़ो लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 26 July, 2022 18:25
- 1392

PPN NEWS
सपा के सदस्यता अभियान में सैकड़ो लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
संगठन की मजबूती से ही लक्ष्य होगा हासिल- सुशीला सरोज।
मोहनलालगंज, लखनऊ।
रिपोर्ट- सरोज यादव।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रहे पार्टी के सदस्यता अभियान के क्रम में मंगलवार को लखनऊ की विधानसभा मोहनलालगंज के अन्तर्गत नगर पंचायत गोसाईगंज में निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयसिंह जयन्त एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान के नेतृत्व में शिविर लगाकर सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। सदस्यता अभियान में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता अभियान के दौरान पूर्व सांसद सुशीला सरोज ने सपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती से ही लक्ष्य हासिल होंगें इसलिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से लग जाएं और घर-घर जाकर सदस्यता का लक्ष्य पूरा करें। वहीं पूर्व मंत्री आर.के. चौधरी ने कहा कि सपा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं और समाजवादी पार्टी के उद्देश्यों से लोगों को जोड़ें। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सी.एल. वर्मा ने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को नए सिरे से अपनी सदस्यता लेनी होगी। वहीं पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों व नगर पंचायतों में बूथ स्तर पर शिविर लगाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाये जाने की बात कही। सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष आशिक़ अली, अनिल पासी, भारत यादव, मायाराम वर्मा, नंदकिशोर यादव, कालेन्द्र प्रधान, अर्चना रावत, रईश अहमद, शंकरदीन रावत, जाकिर अली, उसमान खान, लतीफ फारूखी, चंद्रशेखर गौतम, सीमा कोरी, जितेन्द्र वर्मा, अरशद खान, एच.एन. द्विवेदी, अंकित मिश्रा, राजू यादव, सीमा साहू एवं ममता रावत के साथ सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments