समाधन दिवस पर फरियादियो की समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 29 November, 2020 18:34
- 2229

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 28/11/20
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
समाधन दिवस पर फरियादियो की समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण
कौशाम्बी। कोखराज थाना के समाधान दिवस में एसओ बलराम सिंह ने फरियादियों की बातों की समस्याओं को सुना और फरियादियों की तमाम समस्याओं का उन्होंने मौके पर निस्तारण किया।
समाधान दिवस में लोगो ने अपनी ब्यथा एसओ व कानूनगो रियाज अहमद को सुनाया जिस पर न्याय की मांग की एसओ बलराम सिंह ने समाधान दिवस पर लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में जा कर विवादित मामलों को मौके पर जा कर निपटाने को कहा।
मौके पर कानून गो रियाज अहमद, लेखपाल मदन सिह, अमर सिंह, अमन, अम्रत सिह, मान सिह, धर्म राज, अनुराधा और दिलीप सिंह आदि लेखपालों की मौजूदगी रही। समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को तत्काल निस्तारण करने का एसओ बलराम सिंह ने निर्देश दिया।
इस मौके पर चौकी इंचार्ज योगेश तिवारी, चौकी इंचार्ज सूबेदार बिंद सहित उप निरीक्षक और पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Comments