पुवायां विधानसभा मेरी कर्म और जन्मभूमि : जितिन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 1 February, 2022 21:08
- 636

प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
मोबाइल नंबर 965112298
पुवायां विधानसभा मेरी कर्म और जन्मभूमि : जितिन
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने भाजपा प्रत्याशी चेतराम के समर्थन में नाहिल पुवायां और बंडा के देवकली गांव में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को किया संबोधित
शाहजहांपुर। खुटार ब्राह्मण शिरोमणि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने पुवायां विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चेतराम के समर्थन में पुवाया के नाहिल, कस्बे में मिश्रा फार्म हाउस और बंडा के देवकली गांव में प्रभावी मतदाता संवाद सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुवायां विधानसभा उनकी कदम और जन्म भूमि है, यहां के लोगों से उनके पारिवारिक संबंध हैं। इसलिए पुवायां की जनता ने कभी भी उन्हें निराश नहीं किया। मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आज वह जो कुछ भी है, पुवायां विधानसभा के लोगों की बदौलत ही हैं। उन्होंने सभी पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चेतराम को भारी मतों से जिताने की अपील की। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि चेतराम विधायक बनने के बाद भले ही क्षेत्र में ना गए हो, लेकिन उन्होंने कभी भी किसी का अहित नहीं किया और हमेशा क्षेत्र के लोगों के हित की बात की है। ऐसे में उनकी कमियों को दरकिनार करते हुए उन्हें फिर से वोट देकर विजयी बनाएं और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए योगी और मोदी के हाथों को मजबूत करें। इस मौके पर प्रत्याशी चेतराम ने कहा कि उनसे जाने अनजाने में जो भी गलतियां हुई है, उसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। इस मौके पर जिला संयोजक चंद्र मिश्र, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश दीक्षित, खुटार ब्लाक प्रमुख नमित दीक्षित, चेयरमैन अनुपम शुक्ला, प्रखर मिश्रा, भाजयुमो जिला महामंत्री विजय शंकर अवस्थी, पुवाया मंडल अध्यक्ष विपिन शुक्ला, मिथुन मिश्रा, शंकर सिंह भदौरिया, प्रवीण शुक्ला, अभिषेक बाजपेई, सजल बाजपेई, प्रियांशु दीक्षित, शिवम त्रिवेदी, विपिन गुप्ता, राहुल गुप्ता, सभासद आशीष गुप्ता, राम प्रकाश मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, राजर्षि शुक्ला, रामशंकर अवस्थी, राम शंकर मिश्रा, सुधीर शुक्ला, हिमांशु मिश्रा, अतुल शर्मा, योगेश मिश्रा मिंकु, प्रांशू मिश्रा, पूर्व ब्लाक में पुवायां अनुराग सिंह, सुधीर सिंह, ठाकुर कृपाल सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
Comments