पूर्व राज्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी चेतराम के लिए मांगे वोट
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 9 February, 2022 21:43
- 528

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ (PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
पूर्व राज्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी चेतराम के लिए मांगे वोट
शाहजहांपुर। खुटार उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री रहे डॉ विनोद तिवारी ने पुवायां विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चेतराम के समर्थन में क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। वहां पर नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है और इस बार भाजपा 300 सीटें जीत रही है। इसलिए सभी लोग पुवायां विधानसभा से प्रत्याशी चेतराम को वोट देकर उन्हें फिर से विधानसभा भेजकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करें। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश दीक्षित, चेयरमैन अनुपम शुक्ला, रामप्रकाश मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, रामशंकर मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, जीत शुक्ला, हरि किशोर शुक्ला, शोभित पांडे आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments