पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के उदय के लिए भाजपा खड़ी है- स्वतंत्र देव 

पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के उदय के लिए भाजपा खड़ी है- स्वतंत्र देव 

प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)

उदयवीर सिंह शाहजहांपुर

पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के उदय के लिए भाजपा खड़ी है- स्वतंत्र देव 

भाजपा प्रदेशध्यक्ष की जनसभा में उमड़ा भारी जनसैलाब, हजारो की भीड़ देख गदगद हुए नेता और प्रत्याशी

 खुटार के बाजपेई मार्केट में पार्टी प्रत्याशी चेतराम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए थे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

चेयरमैन अनुपम शुक्ला, अरुण शुक्ला व युवा नेता प्रवीण मिश्रा संटू में किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

शाहजहांपुर। खुटार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा गरीबों को मकान राशन देने का काम करती है और समाजवादी पार्टी के लोग उसे लूटने का काम करते हैं। लेकिन भाजपा सरकार मे सपा के गुंडों का यह काम बंद हो गया है। जिससे उनके पेट में मरोड़ उठ रही है। भाजपा ने हमेशा पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के उदय के लिए काम किया है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पटेल शनिवार को खुटार नगर के बंडा चौराहे पर बाजपेई मार्केट में पुवायां विधानसभा प्रत्याशी चेतराम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए थे। सभा में हजारों लोगों का जनसैलाब देखकर प्रदेश अध्यक्ष गदगद हो गए। सर्व प्रथम चेयरमैन अनुपम शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पति प्रवीण मिश्रा संटू, बाबूराम वर्मा, आशाराम वर्मा, अशोक वर्मा, मनोज वर्मा ने 21 किलो की माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह में कहा कि जो लोग यहां आए हैं। वह सभी लोग अपने और अपने परिवार, जान, पहचान और नाते रिश्तेदारों के साथ 14 फरवरी को भाजपा के पक्ष में डलवाने का काम करें। जिससे प्रदेश में बचे छोटे मोटे गुंडे माफियाओं का भी सफाया किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को सुरक्षा, गरीबों को मकान, शौचालय, राशन देने का काम किया गया है। जबकि पूर्व की सपा सरकार में गरीबों को लूटने का काम किया जाता था। भाजपा सरकार बनते ही सपा के गुंडों का यह कार्य बंद हो गया है। जिससे उनके पेट में मरोड़ हो रही है। उन्होंने जनसभा में उमड़ी भारी जन सैलाब से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग 14 फरवरी को भाजपा प्रत्याशी चेतराम के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजई बनाएं और प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाने का काम करें। प्रदेश अध्यक्ष को चेयरमैन अनुपम शुक्ला ने चांदी का मुकुट और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इससे पूर्व मंत्री विनोद तिवारी, बलवीर सिंह, पूरन लाल लोधी आदि ने सभा को संबोधित किया कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इन दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष अधीर शुक्ला, हर्ष दीक्षित, सत्यम शुक्ला आशीष मिश्रा मिलन मिश्रा अर्चित बाजपेई, राजेश देवल, चेतन तिवारी, अशोक वर्मा, मनोज वर्मा, बाबूराम वर्मा, आशाराम वर्मा, सुनील सिंह, सचिन मिश्रा, सुरेंद्र मौर्य, दीपांशु त्रिवेदी, रोहित शुक्ला सुधीर मिश्रा संत कुमार बाजपेई आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *