पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

PPN NEWS

 

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित किया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा), लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री  ए.के. शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।


मंत्री  ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित किया जाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को भी जाता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने प्रदेश के लाखों परिवारों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार की प्राथमिकता है कि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध हो और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिले। इसी दिशा में विभाग द्वारा निरंतर प्रभावी ढंग से कार्य किया जा रहा है।


इस अवसर पर मंत्री  ए.के. शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की समीक्षा भी की। उन्होंने योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों के चयन से लेकर आवास निर्माण तक की पूरी प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ वास्तविक पात्रों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।उन्होंने कहा कि अब हमारा लक्ष्य इस उपलब्धि को बनाए रखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का घर उपलब्ध कराना है। इसके लिए विभागीय अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और तेजी के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र परिवार आवास की सुविधा से वंचित न रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *