नेपाली पुलिस की गोली लगने से भारतीय युवक की मौत

नेपाली पुलिस की गोली लगने से भारतीय युवक की मौत

पीलीभीत न्यूज

रिपोर्ट:- नीलेश चतुर्वेदी

नेपाली पुलिस की गोली लगने से भारतीय युवक की मौत

पीलीभीत। थाना हजारा क्षेत्र के इंडो नेपाल बार्डर पर नेपाल पुलिस की गोली लगने से भारतीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गोली चलने की स्पष्ट वजह की जानकारी अभी नही मिल पा रही है।

गुरुवार शाम लगभग साढ़े सात बजे इंडो नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 38 व 39 के बीच अचानक गोली चलने से अफरातफरी मच गई। नेपाल पुलिस की गोली से राघवपुरी निवासी गोविंदा 30 वर्ष की मौके पर मौत हो गयी जिस वक्त गोली चली उस समय गोविन्दा के साथ गुरमेज सिंह पुत्र कश्मीर सिंह व पप्पू सिंह पुत्र मलकीत सिंह भी थे। उन्हीं में से एक युवक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

बताया गया है कि घटना के बाद शव को नेपाल पुलिस अपने साथ ले गई है। शव को कंचनपुर जिले के बेलोरी स्वास्थ्य केंद्र पर रखवाया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नेपाली पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने से भारतीय युवक की मौत होने का दावा किया है।

क्या कहते हैं एसपी

नेपाल पुलिस की गोली लगने से नेपाल क्षेत्र में भारतीय युवक की मौत हुई है। एसडीएम, सीओ और फोर्स को मौके पर भेजा गया है। मैं भी मौके पर जा रहा हूं। सारे तथ्य स्पष्ट होने के बाद ही कोई जानकारी दी जा सकेगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *