कटान के समय हुआ बड़ा हादसा पेड़ के नीचे दबकर मजदूर की मौत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 8 September, 2026 20:43
- 445

कटान के समय हुआ बड़ा हादसा पेड़ के नीचे दबकर मजदूर की मौत
आम का पेड़ काटते समय गिरा ऊपर, दब जाने से युवक की मौत
काकोरी लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के दौना गांव के पास सोमवार दोपहर करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें आम का पेड़ काट रहे एक युवक की जान चली गई। हादसे का शिकार हुए अनूप कुमार रावत (35) ग्राम शाहपुर, थाना काकोरी के निवासी थे।
जानकारी के मुताबिक, अनूप कुमार दौना गांव के पास आम का पेड़ काट रहे थे, तभी अचानक पेड़ उनके ऊपर आ गिरा। इससे वह पेड़ के नीचे बुरी तरह दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव को घर पर ही रखा गया है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में आगे नियमानुसार जरूरी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments