मंझनपुर से विनय कुमार चायल से सुशील द्विवेदी और सिराथू से राजेंद्र सोनकर होंगे लोकदल प्रत्याशी
- Posted By: Anil Kumar
- खबरें हटके
- Updated: 18 January, 2022 11:27
- 1952

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी-17-01-2022
रिपोर्ट-अनिल कुमार
मंझनपुर से विनय कुमार चायल से सुशील द्विवेदी और सिराथू से राजेंद्र सोनकर होंगे लोकदल प्रत्याशी
कौशाम्बी। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में लोक दल पार्टी ने किसी अन्य राजनीतिक दल से समझौता न करने का निर्णय किया है। लोकदल जिले की तीनों विधानसभा सिराथू चायल मंझनपुर में पार्टी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने के लिए पूर्व पार्टी की बैठक जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुई है।
इसमें पार्टी प्रत्याशियों का चयन किया गया है और लोकदल पार्टी के प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी है। सिराथू विधानसभा सीट से राजेंद्र सोनकर मंझनपुर विधानसभा से विनय कुमार चायल विधानसभा सीट से सुशील द्विवेदी लोकदल के बैनर तले विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव में अपना दावा ठोकेंगे। उक्त जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोनकर ने दी है ।
Comments