खंडपारी उमरापुर गांव में 26वा गायत्री महायज्ञ का किया गया आयोजन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 15 February, 2022 18:47
- 711

प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
खंडपारी उमरापुर गांव में 26वा गायत्री महायज्ञ का किया गया आयोजन
शाहजहांपुर। थाना बंडा क्षेत्र गांव खण्डपारी उमरापुर में 26 वा गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् आदि मंत्र बोले गए। बताया गया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी खंडपारी गांव में बड़े धूमधाम से पहले कलश यात्रा निकाली गई, और उसके बाद गायत्री महायज्ञ किया गया। उत्तम यादव ने बताया की हमारे गांव में इसी तरह हर वर्ष गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस यज्ञ में बड़े दूर-दूर से श्रद्धालु भाग लेते हैं इस मौके पर अनिल यादव, अंशु,सत्यम,पवन,अजय, हाकिम, उत्तम यादव, नीरज यादव,आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
Comments