कृष्ण जन्म अष्टमी का पर्व हर्ष उल्लास बडी धूमधाम के साथ मनाया गया
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 20 August, 2022 19:20
- 545

कृष्ण जन्म अष्टमी का पर्व हर्ष उल्लास बडी धूमधाम के साथ मनाया गया
प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदय वीर सिंह शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। जनपद में कृष्ण जन्म अष्टमी पर्व हर्ष उल्लास बडी धूमधाम के साथ मनाया गया 15अगस्त को अजादी की 76 वर्षगाँठ पर हर घर तिरंगा के चार दिन बाद कृष्ण अष्टमी पर्व पर हर घर में वाल रुप राधा कृष्ण व वाल कृष्ण सखा की टोली नजर आयी जन्म अष्टमी पर्व पर जिले मंदिरों को विशेष रूप में गुब्बारो से सजाया गया तथा मंदिरों देव स्वरूप बच्चों झांकियां सजायी गयी भजन कीर्तन व नृत्य के बाद परम्परा के मुरली धारी भगवान के जन्म उपरांत विधि विधान पूजा अर्चना की गयी और प्रसाद वितरित किया गया!
तिलहर नगर के प्रचीन शिव गोसाई मंदिर में एक दर्जन से बच्चों ने विभिन्न देवी देवताओं खास कर राधा कृष्ण वाल सखा सुदामा व अन्य देवी देवताओं की न केवल झाकी प्रस्तुत की बल्कि रात्रि 9 बजे से 11 तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नृत्य संगीत प्रस्तुत कर धूमधाम से कृष्ण जन्म अष्टमी पर्व मनाया और मंदिर में आये श्रदालुओं का मनोरंजन किया इस मौके पर भाजपा नेत्री चन्द्रकान्ता त्रिवेद्वी ने बच्चो के बीच उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा उदभव सांस्कृतिक शिक्षा समिति की चेयरमैन डा० शुभा मिश्रा व समिति के सचिव डा० प्रमोद मिश्रा ने देव स्वरूप झांकी प्रतिभागी बच्चों को नकद उपहार देकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया!
Comments